शर्मनाक हरकत! 60 साल की वृद्धा के साथ हुआ दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
By: Ankur Sun, 30 Aug 2020 12:17:17
कई इंसान ऐसे हैं जो अपनी हरकतों के चलते पूरे समाज को शर्मसार करते हैं। ऐसी ही एक शर्मनाक हरकत कानपुर देहात में रूरा के एक गांव में देखी गई जहां 60 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया गया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मंगलवार को नाती की तबियत बिगड़ गई थी। वह दवा लेने गांव के बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में धर्मेंद्र ने बहाने से उसे अपने घर में बुला लिया।
इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। धर्मेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि वृद्धा ने घटना 25 अगस्त की बताई है। शुक्रवार को तीसरे दिन उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :
# उत्तर प्रदेश : दो पक्ष में चले लाठी-डंडे, फावड़ा मार की गई किशोरी की हत्या
# IPL 2020 : आधिकारिक पार्टनर में 2022 तक के लिए शामिल हुआ अनअकैडमी
# IPL 2020 : कोविड-19 को हराकर दुबई में टीम से जुड़े RR के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक
# IPL 2020 : नहीं थम रही चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां, एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित